Tuesday, August 11, 2026
24.4 C
Bhopal

कलेक्शन एजेंट से 30 लाख की लूट, एक्टिवा सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े छीना बैग

इंदौर। पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के निहालपुरा में गुरुवार रात लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। बर्तन व्यापारियों का कलेक्शन लेकर लौट रहे मुकेश अग्रवाल नामक एजेंट को एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने रोक लिया। आरोपियों ने धमकाते हुए मुकेश के हाथ से 30 लाख रुपयों से भरा बैग छीना और फरार हो गए।

​घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है। पीड़ित ने तुरंत पंढरीनाथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी बैग छीनते हुए दिख रहे हैं। एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन थानों की पुलिस को जांच में लगाया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

दूध-घी में मिलावट पर खाद्य विभाग सख्त: प्रदेशभर में 2,234 सैंपल लिए, 3 अधिकारी निलंबित

​भोपाल: त्योहारों और आम दिनों में शुद्धता बनाए रखने के...

Topics

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img