Saturday, September 26, 2026
22.4 C
Bhopal

भोपाल: पति की गैर-मौजूदगी में भांजे ने किया दुष्कर्म, महिला ने खाया जहर

​भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक 33 वर्षीय महिला ने अपने ही भांजे पर घर में घुसकर कई बार दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। लगातार हो रही प्रताड़ना और परिवार द्वारा कोई कदम न उठाए जाने से आहत महिला ने 9 जून को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

​क्या है मामला?

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति सब्जी का काम करता है और रोजाना मंडी जाता है। पति की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर पड़ोसी रहने वाला उसका भांजा घर में घुस आता था और उसके साथ जबरदस्ती करता था। पीड़िता का आरोप है कि उसने इसकी शिकायत अपने परिजनों से भी की थी, लेकिन किसी ने आरोपी को टोकने की जहमत नहीं उठाई।

​पुलिस कर रही तलाश

अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। मिसरोद पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img