Sunday, September 27, 2026
22 C
Bhopal

नामांतरण के बदले रिश्वत लेते तहसील का रीडर रंगे हाथों गिरफ्तार

​ग्वालियर। कलेक्ट्रेट स्थित तहसील ग्वालियर के गोशपुरा वृत कार्यालय में पदस्थ रीडर अनिल कुड़वारिया को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

​क्या है पूरा मामला?

किला गेट निवासी जितेंद्र पांडे ने बताया कि उनका रानीपुरा क्षेत्र स्थित प्लॉट के नामांतरण का काम जुलाई 2025 से लंबित था। आरोपी रीडर अनिल कुड़वारिया फाइल आगे बढ़ाने की एवज में 50 हजार रुपए की मांग कर रहा था, जो बाद में 40 हजार रुपए पर तय हुई।

​परेशान होकर फरियादी ने EOW में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की पुष्टि होने के बाद, EOW ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। जैसे ही फरियादी ने आरोपी को रिश्वत की पहली किश्त (20 हजार रुपए) दी, टीम ने उसे दबोच लिया।

​जांच जारी

EOW के टीआई शैलेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। टीम अब यह भी जांच कर रही है कि इस भ्रष्टाचार में कार्यालय के अन्य कर्मचारी या अधिकारी भी शामिल हैं या नहीं।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img