Saturday, September 26, 2026
23.8 C
Bhopal

विदिशा: शराब के लिए पैसे न देने पर हाइवा फूंका, तीन गिरफ्तार; पुलिस ने निकाला जुलूस

​विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के करैयाखेड़ा रोड पर बुधवार देर रात शराब के लिए अड़ीबाजी और आगजनी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। नशे में धुत तीन युवकों ने पैसे न देने पर एक हाइवा वाहन में आग लगा दी और विरोध करने पर लोगों के साथ मारपीट व तोड़फोड़ की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला।

​क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, करैयाखेड़ा रोड पर कुछ युवक शराब पी रहे थे। वहां खड़े हाइवा चालक दिनेश कुशवाह से उन्होंने शराब के लिए पैसों की मांग की। इनकार करने पर आरोपियों ने दिनेश से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए जावेद खान और सुनील के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी में तोड़फोड़ की। इसके बाद आक्रोशित आरोपियों ने हाइवा वाहन को आग के हवाले कर दिया।

​पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। टीआई राजपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित जावेद खान की शिकायत पर दीपक यादव, नितेश यादव और जितेंद्र यादव के खिलाफ मारपीट, आगजनी और अड़ीबाजी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। अपराधियों में कानून का डर बैठाने के लिए पुलिस ने उनका जुलूस भी निकाला।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img