Tuesday, August 11, 2026
23.8 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: सिविल लाइन थाने का ASI गिरफ्तार, एसपी ने किया निलंबित

विदिशा। सिविल लाइन थाने में पदस्थ एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) जयप्रकाश रसीले को शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लटेरी की एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने यह कड़ी कार्रवाई की है।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) रोहित काशवानी ने तत्काल प्रभाव से आरोपी ASI को निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि कानून के तहत उचित कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img