Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

भोपाल में प्रशासन का बुलडोजर: सरकारी जमीन से हटाए 89 अवैध निर्माण, 8 करोड़ की जमीन मुक्त

​भोपाल। शहर में शनिवार को जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग इलाकों में 89 अवैध मकानों और दुकानों को बुलडोजर से ढहा दिया। प्रशासन ने करीब 7.5 एकड़ सरकारी जमीन को भू-माफिया और अवैध कब्जेदारों के चंगुल से मुक्त कराया है, जिसकी अनुमानित कीमत 8 करोड़ रुपए से अधिक है।

​छावनी पठार और कजलीखेड़ा में चली कार्रवाई

हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में छावनी पठार में नेशनल हाईवे की ढाई एकड़ जमीन से कब्जा हटाया गया। यहाँ 54 कच्चे-पक्के निर्माण किए गए थे। दूसरी ओर, कोलार रोड स्थित कजलीखेड़ा में प्रशासन ने 5 एकड़ सरकारी जमीन पर बने 35 मकानों को जमींदोज किया। प्रशासन के अनुसार, इन जमीनों पर लंबे समय से अवैध कब्जा था और कई लोगों ने तो 4 से 5 हजार स्क्वेयर फीट जमीन घेर रखी थी।

​शांतिपूर्ण रही कार्रवाई

अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद या हंगामे से बचने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। संबंधित क्षेत्रों में पहले ही नोटिस जारी कर प्रशासन ने चेतावनी दी थी, जिसके बाद शनिवार को पूरी सख्ती के साथ ये निर्माण हटा दिए गए।

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img