Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

मजदूरी का झांसा देकर महिला के चांदी के कड़े लेकर भागा ठग

​इंदौर। खजराना चौराहे पर मजदूरी की तलाश में खड़ी 48 वर्षीय महिला को शातिर ठग ने अपना शिकार बना लिया। आरोपी ने महिला को 600 रुपए दिहाड़ी का लालच देकर बाइक पर बैठाया और मंदिर में काम दिलाने के बहाने ले गया।

​ऐसे बुना जाल:

ठग महिला को पहले सराफा बाजार ले गया और कहा कि ‘मंदिर में गहने पहनकर काम करना मना है’। उसकी बातों में आकर महिला ने पैरों से 500 ग्राम वजनी चांदी के कड़े उतारकर पोटली में रख लिए। इसके बाद आरोपी उसे ग्राम सिंहासा ले गया, जहाँ ‘गहने सुरक्षित रखने’ के बहाने पोटली अपने हाथ में ले ली और मंदिर जाने के नाम पर रफूचक्कर हो गया।

​जब काफी देर तक आरोपी वापस नहीं लौटा, तब महिला को ठगी का अहसास हुआ। चंदन नगर पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img