Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल: स्मार्ट सिटी पार्क में छात्र से चाकू की नोक पर लूट, फोन-पे से भी उड़ाए पैसे; 12 घंटे में दोनों बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में रविवार रात दो बदमाशों ने एक छात्र को चाकू दिखाकर लूट लिया। आरोपियों ने छात्र के साथ मारपीट की और उसकी जेब से नकदी और ईयरफोन छीन लिए। इतना ही नहीं, बदमाशों ने डरा-धमकाकर छात्र के मोबाइल से फोन-पे के जरिए अपने खाते में 1200 रुपए भी ट्रांसफर करा लिए।

​थाना प्रभारी नीलम पटवा ने बताया कि पीड़ित दीपू यादव (23) एक निजी कॉलेज का छात्र है, जो अपनी दोस्त के साथ पार्क में बैठा था। इसी दौरान दो युवक चाकू लेकर पहुंचे और छात्र को घेर लिया। छात्र ने अपनी दोस्त को वहां से सुरक्षित भेज दिया, जिसके बाद बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी।

​वारदात के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हुलिए के आधार पर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों, कृष्णा और रितिक को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उनसे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

Topics

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img