Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

भोपाल: स्मार्ट सिटी पार्क में छात्र से चाकू की नोक पर लूट, फोन-पे से भी उड़ाए पैसे; 12 घंटे में दोनों बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में रविवार रात दो बदमाशों ने एक छात्र को चाकू दिखाकर लूट लिया। आरोपियों ने छात्र के साथ मारपीट की और उसकी जेब से नकदी और ईयरफोन छीन लिए। इतना ही नहीं, बदमाशों ने डरा-धमकाकर छात्र के मोबाइल से फोन-पे के जरिए अपने खाते में 1200 रुपए भी ट्रांसफर करा लिए।

​थाना प्रभारी नीलम पटवा ने बताया कि पीड़ित दीपू यादव (23) एक निजी कॉलेज का छात्र है, जो अपनी दोस्त के साथ पार्क में बैठा था। इसी दौरान दो युवक चाकू लेकर पहुंचे और छात्र को घेर लिया। छात्र ने अपनी दोस्त को वहां से सुरक्षित भेज दिया, जिसके बाद बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी।

​वारदात के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हुलिए के आधार पर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों, कृष्णा और रितिक को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उनसे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img