Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

रिश्वतखोर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पर लोकायुक्त का शिकंजा, सहयोगी गिरफ्तार

​इंदौर/देवास। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी (JSO) राहुल शर्मा और उनके सहयोगी रामू लोहिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारी पर गैस एजेंसी संचालक से रिश्वत मांगने का आरोप है।

​क्या है पूरा मामला?

देवास जिले के घीसलाय स्थित पटेल एचपी गैस एजेंसी के संचालक प्रमोद दुबे ने लोकायुक्त इंदौर में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग के अधिकारी राहुल शर्मा ने कमर्शियल गैस सिलेंडर अधिक कीमत पर बेचने का झूठा केस बनाने की धमकी दी। इसके बदले में अधिकारी ने ढाई लाख रुपए मांगे थे, जिसे बाद में डेढ़ लाख में तय किया गया। शिकायतकर्ता पहले 1 लाख रुपए दे चुका था, लेकिन अधिकारी शेष राशि के लिए लगातार दबाव बना रहे थे।

​चाय की गुमठी पर बिछाया जाल

सोमवार को लोकायुक्त टीम ने ट्रैप प्लान तैयार किया। कलेक्टर परिसर के पास चाय की गुमठी पर रामू लोहिया को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। इसके बाद अधिकारी राहुल शर्मा भी मौके पर पहुंचे, लेकिन लोकायुक्त टीम को देखते ही उन्होंने पैसे लेने से मना कर दिया। बावजूद इसके, लोकायुक्त ने पूरे घटनाक्रम के साक्ष्य जुटा लिए हैं।

​लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की जा रही है।

​आम जनता से अपील:

यदि कोई सरकारी कर्मचारी आपसे रिश्वत मांगे, तो तुरंत लोकायुक्त कार्यालय इंदौर या इन नंबरों पर संपर्क करें: 0731-2533160, 0731-2430100।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img