Tuesday, June 16, 2026
31.2 C
Bhopal

देशविरोधी गतिविधियों में एटीएस का शिकंजा: फराज जेल भेजा, नईम 4 दिन की रिमांड पर

भोपाल। देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले में एटीएस (ATS) की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को विशेष न्यायाधीश डॉ. मुकेश मलिक की अदालत में आरोपी मोहम्मद फराज और नईम अब्दुल्ला को पेश किया गया। अदालत ने फराज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, वहीं नईम अब्दुल्ला को पूछताछ के लिए 4 दिन की एटीएस रिमांड पर सौंपा गया है।

डिजिटल नेटवर्क की पड़ताल

एटीएस अब नईम से उसके विदेशी संपर्कों, फंडिंग और संदिग्ध नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ करेगी। शुरुआती जांच में पता चला है कि फराज पिछले चार वर्षों से सोशल मीडिया (टेलीग्राम और व्हाट्सएप) के जरिए युवाओं को कट्टरपंथी वीडियो दिखाकर अपने नेटवर्क से जोड़ रहा था।

अब तक चार गिरफ्तारियां

इस मामले में भोपाल से फराज, देवबंद से नईम, राजस्थान के अलवर से शाकिर मेव और धार से हाजी अजहर को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा, हरियाणा के नूंह से भी एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए भोपाल लाया गया है। जांच एजेंसी अब इस पूरे नेटवर्क के डिजिटल रिकॉर्ड और आर्थिक लेन-देन की कड़ियां खंगालने में जुटी है।

Hot this week

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...

भोपाल: 15 साल से प्लॉट के लिए दर-दर भटक रहे रोहित हाउसिंग सोसायटी के 300 सदस्य

​भोपाल। राजधानी की रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300...

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

​भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद...

ट्विशा शर्मा केस: आरोपी समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ी

​भोपाल: चर्चित ट्विशा शर्मा मामले में आरोपी समर्थ सिंह...

Topics

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

​भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद...

पतंजलि मेगा स्टोर में चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

​शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने कमलागंज स्थित पतंजलि मेगा...

इंदौर: मेरठ की शातिर गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल जब्त

​इंदौर। भंवरकुआं पुलिस ने सोमवार को मेरठ (उत्तर प्रदेश)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img