Tuesday, August 11, 2026
24.4 C
Bhopal

प्रेम प्रसंग में युवक की आत्महत्या, परिजनों ने युवती और उसके स्वजनों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

इंदौर। सराफा थाना क्षेत्र के नलिया बाखल निवासी अमन मालाकार की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। 7 जून को जहर खाकर जान देने वाले अमन के परिजनों ने अब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

शादी से मुकरने का आरोप

मृतक की मां संगीता मालाकार का आरोप है कि अमन का पिछले दो साल से इलाके की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे। परिजनों के अनुसार, हाल ही में युवती ने किसी और से शादी करने की बात कही, जिससे अमन गहरे मानसिक तनाव में था।

मोबाइल चैट से खुला राज

परिजनों ने पुलिस को दिए आवेदन में दावा किया है कि अमन के मोबाइल में युवती के साथ हुई चैटिंग मिली है, जिसमें शादी को लेकर हुई बातचीत से उसे परेशान किया जा रहा था। पुलिस अब इस मामले में परिजनों द्वारा दिए गए सबूतों के आधार पर जांच कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो सके।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img