Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल: मंगेतर की साजिश से टूटी शादी, अपमान से आहत युवक ने की आत्महत्या

भोपाल। राजधानी की रतनपुर कॉलोनी (करोंद) में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहाँ 24 वर्षीय युवक लखन किरार ने टॉयलेट क्लीनर पीकर अपनी जान दे दी। युवक की मौत का कारण उसकी पूर्व मंगेतर द्वारा रची गई साजिश को बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

मृतक लखन 10 मई को शादी के बंधन में बंधने वाला था, लेकिन शादी से पांच दिन पहले उसकी पूर्व मंगेतर ने उसकी कुछ निजी तस्वीरें लड़की पक्ष को भेज दीं, जिससे रिश्ता टूट गया। परिजनों के अनुसार, शादी टूटने के बाद लखन तनाव में था। बाद में वही युवती उसे विदिशा ले गई और साथ रहने लगी, लेकिन कुछ दिन बाद ही उसने यह कहकर साथ छोड़ दिया कि उसने लखन को ‘सबक सिखाने’ के लिए ही उसकी शादी तुड़वाई थी।

इलाज के दौरान गई जान

प्रेमिका के धोखे और बदनामी से आहत लखन ने गुरुवार देर रात घर में टॉयलेट क्लीनर पी लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। निशातपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने युवती पर लखन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

Topics

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img