Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

भोपाल: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बैरागढ़-न्यू मार्केट में सख्ती

​भोपाल। शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार को बड़ा अभियान चलाया। बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) के अब्बास नगर में एसडीएम रवीशकुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में भारी पुलिस बल और नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

​बरसते पानी में पहुंची टीम

अब्बास नगर में मुख्य सड़क के दोनों ओर किए गए अवैध निर्माणों के कारण आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या हो रही थी। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे, तेज बारिश के बीच एसडीएम के नेतृत्व में अमला मौके पर पहुंचा और सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को जमींदोज कर दिया। एसडीएम श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किया गया हर अवैध निर्माण हटाया जाएगा।

​शहरभर में अभियान तेज

एसडीएम ने बताया कि उन्होंने हाल ही में कार्यभार संभाला है और वे पूरे अनुभाग में ऐसे स्थानों की सूची तैयार कर रहे हैं जहां अतिक्रमण से आमजन को परेशानी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि लोग खुद अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।

​वहीं, शनिवार को नगर निगम की टीम ने न्यू मार्केट, 10 नंबर मार्केट और अन्य प्रमुख इलाकों में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़कें खाली कराईं। शहर में लगातार जारी इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img