Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने मंगेतर के खिलाफ छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। आरोपी युवक पुणे का रहने वाला है।

​क्या है पूरा मामला?

पीड़िता (24) ने पुलिस को बताया कि साल 2025 में उसकी शादी पुणे निवासी प्रथमेश सरोदे के साथ तय हुई थी। कुछ समय बाद आरोपी ने युवती को बताया कि वह पुणे के रेड लाइट एरिया में गया था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और युवती ने बातचीत बंद कर दी।

​परिवार पर बनाया दबाव

पीड़िता के अनुसार, 31 मई को प्रथमेश इंदौर उसके घर पहुँचा। जब युवती के परिजनों ने शादी से इनकार किया, तो आरोपी ने उन्हें बदनाम करने की धमकी दी। 15 जून को युवती ने फोन पर आरोपी की मां को शादी से मना कर दिया, जिसके बाद प्रथमेश बौखला गया। युवती का आरोप है कि आरोपी अब इंस्टाग्राम और ईमेल पर लगातार उसे अपशब्द भेज रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है।

​पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी प्रथमेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

Topics

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img