Monday, October 12, 2026
32.9 C
Bhopal

भोपाल: पिता की मौत के गम में डूबे युवक ने दी जान, 6 महीने पहले पिता ने भी की थी आत्महत्या

​भोपाल। अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र की बल्लभ नगर बस्ती में एक 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक के पिता ने भी छह महीने पहले इसी तरह आत्महत्या की थी।

​पुलिस के अनुसार, मृतक आकाश गौतम बेरोजगार था। शुक्रवार दोपहर जब उसका छोटा भाई खेलकर घर लौटा, तो उसने आकाश को फंदे पर लटका देखा। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

​मानसिक तनाव में था युवक

जांच में सामने आया है कि पिता की मौत के बाद से आकाश गहरे मानसिक तनाव में रहने लगा था। परिजनों ने बताया कि वह शराब का आदी हो गया था और तनाव के चलते ही शायद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल अरेरा हिल्स पुलिस मर्ग कायम कर मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल: मॉर्निंग वॉक पर निकले सेना के रिटायर्ड हवलदार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

​भोपाल: गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक...

मेट्रिमोनियल साइट पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

​इंदौर। शहर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती कर...

श्रमोदय विद्यालय में भोजन में मिली मरी छिपकली, 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

​भोपाल। मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img