Wednesday, August 26, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 48 वर्षीय शैतान बाई की मौत के बाद अब पुलिस आरोपी कार चालक पर दर्ज मामले में और भी गंभीर धाराएं जोड़ेगी।

यह था मामला

नजीराबाद के बरसाना गांव निवासी शैतान बाई 19 जून को अपने मायके से दो भतीजों के साथ बाइक पर वापस घर लौट रही थीं। चंदा-सलोई मार्ग पर एक तेज रफ्तार आल्टो कार ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनमें शैतान बाई के सिर में गंभीर चोट आई थी।

​रविवार सुबह लंबे इलाज के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।

Hot this week

मध्य प्रदेश: कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी, सरकार को अल्टीमेटम

​मध्य प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनर्स ने सरकार के...

Topics

घर में अकेली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उमरिया:जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img