Wednesday, August 26, 2026
24.1 C
Bhopal

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इस ब्राउन शुगर को बेचने की फिराक में थे। जब्त की गई ब्राउन शुगर की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 3 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है।

सुपर कॉरिडोर पर हुई कार्रवाई

डीसीपी (क्राइम ब्रांच) राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाइक पर सवार होकर नशा तस्करी के लिए निकले हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने सुपर कॉरिडोर सर्विस रोड पर घेराबंदी की और काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रोका।

सीट के नीचे मिला नशा

तलाशी लेने पर टीम को बाइक की सीट के नीचे 36 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनिटा केवट (बाणगंगा), आकाश कौशल (स्कीम 51) और ऋषि यादव (शुभम नगर) के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि तीनों मजदूरी का काम करते हैं। क्राइम ब्रांच ने ब्राउन शुगर और बाइक समेत कुल 4 लाख 10 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है। फिलहाल पुलिस टीम तीनों से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि वे यह नशा कहाँ से लाए थे और किसे सप्लाई करने जा रहे थे।

Hot this week

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

मध्य प्रदेश: त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा, भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी अमानक

​भोपाल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग...

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

​गंजबासौदा (विदिशा): शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के...

Topics

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img