Saturday, October 10, 2026
33.8 C
Bhopal

नाबालिक से छेड़छाड़: बचपन के दोस्त की बेटी का भरोसा तोड़ने वाले दरिंदे को 7 साल की सजा

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामले में पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी राहुल श्रीवास्तव को 7 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी ने अपने ही बचपन के दोस्त की 11 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ घर में घुसकर अश्लील हरकतें की थीं। कोर्ट ने पीड़िता को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का आदेश भी दिया है।

​क्या था मामला?

अभियोजन के अनुसार, 22 जून 2025 की रात आरोपी राहुल नशे की हालत में अपने दोस्त (पीड़िता के पिता) के साथ घर आया था। घर पर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की गई। बच्ची ने हिम्मत दिखाकर इसका विरोध किया और अंदर भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

​कोर्ट ने कहा- अपराधी आदतन है

विशेष न्यायाधीश श्रीमती कुमुदिनी पटेल ने फैसले में सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि आरोपी ने न केवल एक बच्ची का विश्वास तोड़ा है, बल्कि उसके मानसिक स्वास्थ्य को भी गहरी चोट पहुंचाई है। कोर्ट ने यह भी गौर किया कि आरोपी पहले से ही वर्ष 2016 के हत्या (धारा 302) के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और हाई कोर्ट से जमानत पर बाहर था। जमानत के दौरान इस तरह का गंभीर अपराध करने के कारण उसे ‘आदतन अपराधी’ मानते हुए अधिकतम दंड दिया गया है।

​अदालत ने आरोपी पर कुल 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है और मामले की पैरवी विशेष लोक अभियोजक सुश्री दिव्या शुक्ला और श्री नवीन श्रीवास्तव ने की।

Hot this week

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

स्कूल का प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के एवज में 25 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार

​खंडवा: जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग किस तरह अपने अधिकारों...

बस बॉडी बिल्डर पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी का केस, एडवांस लेकर फरार

​इंदौर: शहर में बसों की बॉडी बनाने वाले एक गैरेज...

Topics

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

बस बॉडी बिल्डर पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी का केस, एडवांस लेकर फरार

​इंदौर: शहर में बसों की बॉडी बनाने वाले एक गैरेज...

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img