Saturday, September 26, 2026
20.9 C
Bhopal

भोपाल: गांधीनगर में पुलिस दफ्तर के पीछे चोरों का दुस्साहस, फर्जी नंबर प्लेट वाली कार से आए बदमाशों ने की चोरी

​भोपाल। राजधानी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक कार्यालय और थाने के ठीक पीछे स्थित बाजार में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात ब्रेजा कार सवार बदमाशों ने पहले एक मोबाइल दुकान के ताले तोड़े, लेकिन सफल न होने पर पास की एक कपड़े की दुकान से नकदी और सामान पार कर दिया।

​क्या है मामला?

हर्ष इंटरप्राइजेज के संचालक रामनारायण माण्डी ने बताया कि रविवार सुबह जब वे दुकान पहुंचे, तो शटर के ताले टूटे मिले। सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 2:26 बजे बदमाश दुकान का शटर उठाने की कोशिश करते दिखे। मोबाइल दुकान में चोरी नाकाम होने के बाद बदमाशों ने ‘ए टू जेड’ कपड़ों की दुकान को अपना निशाना बनाया।

​फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल

जांच में सामने आया कि बदमाश जिस ब्रेजा कार से आए थे, उसकी नंबर प्लेट फर्जी थी। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे नंबर के आधार पर जब पुलिस ने कार मालिक का पता लगाया, तो पता चला कि वह कार दिल्ली में खड़ी थी।

​गांधीनगर थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस दफ्तर के इतना करीब चोरी की इस वारदात ने स्थानीय व्यापारियों में दहशत पैदा कर दी है।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img