Sunday, November 29, 2026
24.1 C
Bhopal

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ठेकेदार को कुचला, मौत

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार ठेकेदार की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है।

​अस्पताल में उपचार के दौरान गई जान

पुलिस के अनुसार, मयूर अस्पताल के पास यह हादसा हुआ। रविदास नगर (लसूडिया) निवासी 41 वर्षीय विश्राम (पिता करतार सिंह) अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी एक अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल विश्राम को स्थानीय लोगों ने पहले निजी अस्पताल और फिर एमवाय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

​परिवार में पसरा मातम

मृतक विश्राम मकान निर्माण के ठेकेदारी का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन बच्चे और वृद्ध माता-पिता हैं। पिता सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर परिवार का सहारा बने हुए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर कार व चालक की पहचान करने में जुटी है।

Hot this week

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

200 रुपए चोरी के शक में मां ने 7 साल की बेटी को पीटा, जलते गैस चूल्हे पर रखे पैर

इंदौर। बाणगंगा इलाके में 200 रुपए चोरी करने के...

Topics

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img