Saturday, September 26, 2026
20.9 C
Bhopal

भोपाल: पुरानी रंजिश में डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, बोरे में भरकर ले जा रहा था पड़ोसी

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया इलाके में रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक पड़ोसी ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए डेढ़ साल के मासूम का अपहरण कर लिया। आरोपी बच्चे को बोरे में भरकर ले जा रहा था, लेकिन समय रहते लोगों ने मासूम को बचा लिया।

​क्या है पूरा मामला?

बागमुगालिया निवासी रश्मि अहिरवार का डेढ़ वर्षीय बेटा शनिवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान पड़ोसी अरुण वहाँ पहुँचा और बच्चे को उठाकर बोरे में भर लिया। जब वह बच्चे को लेकर निकलने लगा, तो बोरे के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज आई।

​लोगों ने की पिटाई, पुलिस को सौंपा

आवाज सुनकर आसपास के लोग सतर्क हो गए और आरोपी को रोक लिया। बोरा खुलवाने पर अंदर मासूम को देखकर लोगों का गुस्सा भड़क गया। भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने रश्मि से पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img