Monday, July 13, 2026
33.7 C
Bhopal

देवरी बस स्टैंड पर युवतियों से अश्लील हरकत: विरोध करने पर जड़े थप्पड़, आरोपी हिरासत में

देवरी (सागर)। बस स्टैंड पर खड़ी एक यात्री बस में सवार युवतियों के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक की हरकत का युवतियों ने साहस के साथ विरोध किया और उसे थप्पड़ जड़ दिए। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है।

सीसीटीवी से हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार, देवरी बस स्टैंड पर एक यात्री बस खड़ी थी, जिसमें दो युवतियां बैठी थीं। इसी दौरान नीतेश ठाकुर नाम का एक युवक बस में चढ़ा और युवतियों के पास जाकर अश्लील इशारे करने लगा। युवतियों ने बिना डरे आरोपी का कड़ा विरोध किया और उसे थप्पड़ जड़ दिए। खुद को घिरता देख आरोपी बस से कूदकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। देवरी एसडीओपी अरुण उईके ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए नीतेश ठाकुर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब युवतियों से संपर्क कर उनका बयान दर्ज कर रही है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

Hot this week

भोपाल: बीमारी से परेशान 73 वर्षीय बुजुर्ग ने की खुदकुशी

​भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र के छावनी पठार इलाके में...

भोपाल: पुरानी रंजिश में डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, बोरे में भरकर ले जा रहा था पड़ोसी

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया इलाके में रोंगटे खड़े कर...

कानाफूसी: क्या महज़ हेलमेट कमिश्नर बनकर रह जाएंगे नए साहब ?

राजधानी भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू है। सड़कों पर...

Topics

भोपाल: बीमारी से परेशान 73 वर्षीय बुजुर्ग ने की खुदकुशी

​भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र के छावनी पठार इलाके में...

कानाफूसी: क्या महज़ हेलमेट कमिश्नर बनकर रह जाएंगे नए साहब ?

राजधानी भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू है। सड़कों पर...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ठेकेदार को कुचला, मौत

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक...

11 साल से फरार ‘सांसी गैंग’ का शातिर चोर भोपाल रेल पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। ट्रेनों में यात्रियों का सामान काटने और नकदी-जेवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img