Sunday, November 29, 2026
18.1 C
Bhopal

देवरी बस स्टैंड पर युवतियों से अश्लील हरकत: विरोध करने पर जड़े थप्पड़, आरोपी हिरासत में

​देवरी (सागर)। बस स्टैंड पर खड़ी एक यात्री बस में सवार युवतियों के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक की हरकत का युवतियों ने साहस के साथ विरोध किया और उसे थप्पड़ जड़ दिए। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है।

​सीसीटीवी से हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार, देवरी बस स्टैंड पर एक यात्री बस खड़ी थी, जिसमें दो युवतियां बैठी थीं। इसी दौरान नीतेश ठाकुर नाम का एक युवक बस में चढ़ा और युवतियों के पास जाकर अश्लील इशारे करने लगा। युवतियों ने बिना डरे आरोपी का कड़ा विरोध किया और उसे थप्पड़ जड़ दिए। खुद को घिरता देख आरोपी बस से कूदकर मौके से फरार हो गया।

​पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। देवरी एसडीओपी अरुण उईके ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए नीतेश ठाकुर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब युवतियों से संपर्क कर उनका बयान दर्ज कर रही है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

Hot this week

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

200 रुपए चोरी के शक में मां ने 7 साल की बेटी को पीटा, जलते गैस चूल्हे पर रखे पैर

इंदौर। बाणगंगा इलाके में 200 रुपए चोरी करने के...

Topics

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img