Wednesday, July 15, 2026
30.4 C
Bhopal

भोपाल: सुदामा नगर दंपती हत्याकांड का खुलासा, प्रॉपर्टी डीलर सगे भाइयों ने की थी हत्या

भोपाल। सुदामा नगर में रहने वाले बुजुर्ग दंपती हेमंत फिलेमोन और शकुंतला बारीक की हत्या का भोपाल पुलिस ने 20 दिन बाद खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में प्रॉपर्टी डीलर सगे भाई श्रीकांत चिंचलिया और शशिकांत चिंचलिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था।

क्या थी वजह?

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि आरोपी लंबे समय से दंपती के करीबी थे। उन्होंने चालाकी से दंपती के सुदामा नगर स्थित मकान का ‘दानपत्र’ (गिफ्ट डीड) अपने नाम करा लिया था। आरोपियों को उम्मीद थी कि दंपती की स्वाभाविक मौत के बाद करोड़ों की संपत्ति उन्हें मिल जाएगी। लेकिन, जब बुजुर्ग दंपती ने अपना मकान बेचने का फैसला किया, तो अपनी करोड़ों की संपत्ति हाथ से निकलते देख दोनों भाइयों ने साजिश रचकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

रिश्तेदार की भूमिका भी संदिग्ध

जांच में यह भी सामने आया है कि दंपती की रिश्तेदार शिवानी बारीक भी शक के घेरे में है। शिवानी पर लाखों का कर्ज था और हत्या से कुछ दिन पहले उसके खाते में 6 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। वह लगातार आरोपियों के संपर्क में भी थी। पुलिस अब इस वित्तीय लेनदेन की गहराई से जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल के तीन तेजतर्रार एसआई बने टीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अपने प्रमोशन का...

मकान बेचकर खाते में जमा कराए थे 5.25 लाख, ठग ने एटीएम से किए पार

​इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बैंक खाते से...

भोपाल: आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरापान केंद्रों पर छापा; दो फरार आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। भोपाल जिला आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा कारोबार...

Topics

भोपाल के तीन तेजतर्रार एसआई बने टीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अपने प्रमोशन का...

मकान बेचकर खाते में जमा कराए थे 5.25 लाख, ठग ने एटीएम से किए पार

​इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बैंक खाते से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img