Saturday, September 26, 2026
29.1 C
Bhopal

भोपाल: सुदामा नगर दंपती हत्याकांड का खुलासा, प्रॉपर्टी डीलर सगे भाइयों ने की थी हत्या

​भोपाल। सुदामा नगर में रहने वाले बुजुर्ग दंपती हेमंत फिलेमोन और शकुंतला बारीक की हत्या का भोपाल पुलिस ने 20 दिन बाद खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में प्रॉपर्टी डीलर सगे भाई श्रीकांत चिंचलिया और शशिकांत चिंचलिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था।

​क्या थी वजह?

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि आरोपी लंबे समय से दंपती के करीबी थे। उन्होंने चालाकी से दंपती के सुदामा नगर स्थित मकान का ‘दानपत्र’ (गिफ्ट डीड) अपने नाम करा लिया था। आरोपियों को उम्मीद थी कि दंपती की स्वाभाविक मौत के बाद करोड़ों की संपत्ति उन्हें मिल जाएगी। लेकिन, जब बुजुर्ग दंपती ने अपना मकान बेचने का फैसला किया, तो अपनी करोड़ों की संपत्ति हाथ से निकलते देख दोनों भाइयों ने साजिश रचकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

​रिश्तेदार की भूमिका भी संदिग्ध

जांच में यह भी सामने आया है कि दंपती की रिश्तेदार शिवानी बारीक भी शक के घेरे में है। शिवानी पर लाखों का कर्ज था और हत्या से कुछ दिन पहले उसके खाते में 6 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। वह लगातार आरोपियों के संपर्क में भी थी। पुलिस अब इस वित्तीय लेनदेन की गहराई से जांच कर रही है।

Hot this week

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img