Friday, July 17, 2026
33.3 C
Bhopal

बीएसएफ जवान के सूने घर में बड़ी चोरी, 5 लाख का माल पार

ग्वालियर। सिरोल थाना क्षेत्र के हुरावली इलाके में चोरों ने एक बीएसएफ जवान के सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 5 लाख रुपये का माल पार कर दिया। चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और नकदी व सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए।

​पीड़ित जवान नरेन्द्र सिंह अपने बड़े भाई की तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार सहित गांव गए हुए थे। 15 जुलाई को पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देख उन्हें सूचना दी। घर लौटने पर नरेन्द्र सिंह को सारा सामान बिखरा मिला। रिपोर्ट के अनुसार, चोर अलमारी में रखे 1.80 लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी, फूल और चांदी के गहने चोरी कर ले गए। सिरोल थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

मप्र वक्फ बोर्ड विवाद: AIMIM ने अध्यक्ष के सामाजिक बहिष्कार का किया ऐलान

​भोपाल: मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों...

भोपाल: डेयरी की आड़ में गौवंश वध का भंडाफोड़, मांस और हथियार बरामद

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कमल नगर में शुक्रवार...

खानूगांव सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर जानलेवा हमला: 65 दिन बाद पहली गिरफ्तारी

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित खानूगांव में...

पिता की दरिंदगी: 16 साल की किशोरी ने घर छोड़ा

​जबलपुर/शहडोल। पिता का साया बेटी के लिए सुरक्षा का...

Topics

विदिशा: कार से स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा ₹8,000 का चालान

​विदिशा। शहर की सड़कों पर कार से खतरनाक स्टंट...

झुग्गी बस्तियों में गांजा बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 10 हजार का माल जब्त

​भोपाल। अयोध्या नगर पुलिस ने नशा विरोधी अभियान 'नशे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img