Saturday, September 26, 2026
23.8 C
Bhopal

पोती को जन्म देना पड़ा भारी, दादी ने गला घोंटकर ली मासूम की जान

​टीकमगढ़। जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के बन्नेबुजुर्ग गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महज 20 दिन की मासूम बच्ची की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी दादी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को अपनी पोती का जन्म लेना नागवार गुजरा था।

​क्या है मामला?

घटना 18 जुलाई की रात की है। 45 वर्षीय रेखा आदिवासी ने रात के करीब 3 बजे अपनी बहू पुक्खन के पास सो रही 20 दिन की पोती मनीषा को उठाया और गला घोंटकर उसकी जान ले ली। सुबह जब बच्ची के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों को घटना का पता चला। शुरुआत में परिवार ने मामले को झाड़-फूंक से जोड़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर दादी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

​बेटियों के जन्म से थी नाखुश

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी दादी को घर में बेटी का जन्म पसंद नहीं था। बहू पुक्खन के अनुसार, सास अक्सर कहती थी कि बेटी होने से परिवार को लोगों के सामने झुकना पड़ेगा और भविष्य में शादी का खर्च उठाना पड़ेगा। इसी नफरत के कारण उसने मासूम की हत्या कर दी।

​पुलिस की कार्रवाई

जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि आरोपी रेखा आदिवासी के खिलाफ हत्या (धारा 103-1) का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img