Sunday, September 27, 2026
27.5 C
Bhopal

बच्चों के नदी पार कर स्कूल जाने पर NHRC का नोटिस

विदिशा। बेतवा नदी के स्टॉप डैम के खंभों पर छलांग लगाकर स्कूल जाने वाले बच्चों का मामला अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) तक पहुंच गया है। आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

ककरुआ और आसपास के गांवों के बच्चों को हाई स्कूल की पढ़ाई के लिए पलोह जाना पड़ता था। गांव में स्कूल नहीं होने के कारण सड़क मार्ग से करीब 15 किलोमीटर का चक्कर बचाने के लिए बच्चे बेतवा नदी के स्टॉप डैम से होकर नदी पार करते थे। इससे उनकी जान को लगातार खतरा बना रहता था।

बच्चों के जोखिम भरे सफर का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्काल कदम उठाते हुए तीन दिन में बंधेरा में हाई स्कूल शुरू कर दिया। वहीं, पलोह-ककरुआ के बीच बेतवा नदी पर स्थायी पुल बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल स्टॉप डैम के खुले हिस्सों पर लोहे की जालियां लगाई गई हैं।

इस मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट भी प्रशासन से निरीक्षण रिपोर्ट मांग चुका है। वहीं, लापरवाही को लेकर जनपद पंचायत सीईओ तथा ग्राम पंचायत मुंडरा हरिसिंह के सरपंच और सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img