Friday, November 13, 2026
16.1 C
Bhopal

गुना में पंचायत सचिव के घर डकैती का खुलासा: 985 ग्राम सोने के साथ दो पारदी बदमाश गिरफ्तार, बुलडोजर कार्रवाई भी

​गुना: फतेहगढ़ इलाके के चिरौली गांव में पंचायत सचिव के घर हुई सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 985 ग्राम सोना (करीब डेढ़ करोड़ रुपये की कीमत) बरामद किया है। इस कार्रवाई के तहत प्रशासन ने आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर भी चलवाया है।

​3 अगस्त की रात को पंचायत सचिव पवन मीना के घर अज्ञात बदमाशों ने धावा बोला था। बदमाश घर से करीब एक किलो सोना, छह किलो चांदी, दस लाख रुपये नकद और एक बाइक लूटकर ले गए थे। घटना के समय परिवार के सदस्य कमरों में सो रहे थे और बाहर से कुंडी लगी हुई थी।

​कई जिलों और राज्यों में दी गई दबिश

एसपी हितिका वासल के निर्देशन में फिंगरप्रिंट टीम, डॉग स्क्वाड और तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस ने सुराग जुटाए। गुना, शिवपुरी, विदिशा, उज्जैन, भोपाल समेत राजस्थान के कई जिलों में लगातार छापे मारे गए।

​जांच में पारदी गैंग द्वारा वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई। शनिवार को पुलिस ने ग्राम कनेरा (थाना धरनावदा) निवासी राजू पारदी और गजानंद पारदी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती डालना स्वीकार किया।

​कुर्क किया गया अवैध अतिक्रमण

मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले ही प्रशासन ने कनेरा गांव में उनके अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर लिया था और गुरुवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया था। पुलिस का कहना है कि बाकी फरार आरोपियों की तलाश में विशेष टीमें दबिश दे रही हैं, जिन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिरे

इंदौर। निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल की चौथी मंजिल से...

गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 35 हजार रुपए

भोपाल। ऑनलाइन ऑर्डर लौटाने के बाद रिफंड पाने के...

Topics

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

मॉल के पीछे संदिग्ध कार से 80 लाख की नकदी जब्त, देवास के दो किसान हिरासत में

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img