ग्वालियर:
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट पहाड़ी के पास एक सुनसान इलाके में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने सिलाई सेंटर में अच्छी नौकरी और बेहतर वेतन दिलाने का झांसा देकर महिला को अपनी कार में बैठाया था।
घटना 6 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे की है। आरोपी महिला को बहला-फुसलाकर कलेक्ट्रेट पहाड़ी के पास ले गया, जहां उसने जान से मारने की धमकी देकर कार के अंदर ही इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी महिला को हरदौल गार्डन के पास छोड़कर फरार हो गया।
शुरुआत में डर की वजह से पीड़िता थाने नहीं पहुंची, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर उसने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।




