Wednesday, September 9, 2026
22.1 C
Bhopal

एलएनआईपीई में छात्रा श्रुति की मौत पर हंगामा, वार्डन की संवेदनहीनता और चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

सोनापुर/गुवाहाटी। असम के सोनापुर स्थित लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन (एलएनआईपीई) के नॉर्थ ईस्ट रीजनल सेंटर में बीपीएड तीसरे वर्ष की छात्रा श्रुति उपाध्याय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिसर में तनाव फैल गया है। 4 सितंबर को तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान हुई इस मौत से गुस्साए छात्रों ने संस्थान प्रशासन के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला और जोरदार प्रदर्शन किया।

​छात्रों का आरोप है कि तबीयत खराब होने पर हॉस्टल वार्डन ने अपेक्षित संवेदनहीनता दिखाई और समय पर चिकित्सीय सहायता व अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था नहीं की गई। विद्यार्थियों का कहना है कि छात्रावास में आपात स्थिति से निपटने के लिए कॉलेज की चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह लाचार साबित हुई है। इस दुखद घटना के बाद छात्रों ने संस्थान से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों की जवाबदेही तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। अब यह जांच का विषय है कि घटना के दिन समय पर इलाज मिलने में आखिर कहां और क्यों चूक हुई।

Hot this week

तेज रफ्तार एसयूवी ने मचाया उत्पात: 8 वाहनों को मारी टक्कर, कॉलोनी का गेट तोड़कर भागा चालक

​भोपाल मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में...

भोपाल में बिजली कंपनी का जेई 20 हजार घूस लेते गिरफ्तार

​भोपाल नया बिजली मीटर लगवाने और बिजली चोरी के पुराने...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img