Saturday, September 12, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल में युवती ने की खुदकुशी, मरने से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा मैसेज- ‘मैंने कभी धोखा नहीं दिया’

​भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय वैशाली ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मूल रूप से कटनी की रहने वाली वैशाली भोपाल के एक साड़ी शोरूम में काम करने के साथ इवेंट में एंकरिंग भी करती थी।

​घटना से पहले मृतका ने अपने बॉयफ्रेंड अतुल को वॉट्सऐप पर आखिरी मैसेज भेजा। इसमें उसने लिखा, ‘सॉरी यार, मैंने तुम्हारे साथ बहुत गलत किया है… मैं तुम्हारे लिए हमेशा लॉयल रही, मेरा सारा पैसा भी रख लेना।’

​पुलिस के मुताबिक, वैशाली के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और उसकी मां रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वह परिवार की इकलौती बेटी थी। करीब 20 दिन पहले नौकरी छोड़ने के बाद वह कटनी गई थी और 2 सितंबर को ही भोपाल लौटी थी।

​प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवती डिप्रेशन और माइग्रेन की समस्या से परेशान थी। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और चैट व कॉल डिटेल के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

मोबाइल सुधरवाते ही खाते से उड़े 1.22 लाख

​शाजापुर: जेल रोड पर मोबाइल ठीक करवाना एक इलेक्ट्रॉनिक...

भोपाल में ट्रैफिक एसीपी के घर चोरों का धावा, 6 लाख कैश और जेवर चोरी

​कोलार थाना क्षेत्र के डीके-2 इलाके में ट्रैफिक एसीपी...

Topics

मोबाइल सुधरवाते ही खाते से उड़े 1.22 लाख

​शाजापुर: जेल रोड पर मोबाइल ठीक करवाना एक इलेक्ट्रॉनिक...

भोपाल में ट्रैफिक एसीपी के घर चोरों का धावा, 6 लाख कैश और जेवर चोरी

​कोलार थाना क्षेत्र के डीके-2 इलाके में ट्रैफिक एसीपी...

ISBT पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा और फायर सेफ्टी जांच में 1 बस ज़ब्त, 15 हज़ार जुर्माना

​भोपाल परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img