Saturday, September 12, 2026
28.1 C
Bhopal

आयुर्वेदिक कॉलेज की कैंटीन में छापा: 10 दिन पुरानी सड़ी ब्रेड और सड़ा प्याज मिला, सोयाबीन तेल और मटर आटे के नमूने लिए

​भोपाल के पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर की कैंटीन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छापा मारा। इस दौरान कैंटीन में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। निरीक्षण में 10 दिन पहले एक्सपायर हो चुकी ब्रेड से सैंडविच बनाते हुए और सड़ी हुई प्याज रखी पाई गई।

​कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों के लिए संचालित इस नवीन कैंटीन का संचालन ‘सेलिब्रेशन इवेंट एंड इंटरटेंमेंट केटरिंग’ के जरिए किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि कैंटीन में साफ-सफाई और हाइजीन का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जा रहा था। खाद्य सामग्रियों का भंडारण भी सुरक्षित तरीके से नहीं किया गया था। इसके अलावा परिसर की एक अन्य कैंटीन में भी स्वच्छता की कमी और कर्मचारियों द्वारा निर्धारित वेशभूषा का पालन न करने जैसी अनियमितताएं मिलीं।

​कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कैंटीन में उपयोग हो रहे रिफाइंड सोयाबीन तेल और मटर के आटे के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अधिकारियों ने दोनों कैंटीन संचालकों को सुधार सूचना पत्र जारी कर कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए हैं। लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

मोबाइल सुधरवाते ही खाते से उड़े 1.22 लाख

​शाजापुर: जेल रोड पर मोबाइल ठीक करवाना एक इलेक्ट्रॉनिक...

भोपाल में ट्रैफिक एसीपी के घर चोरों का धावा, 6 लाख कैश और जेवर चोरी

​कोलार थाना क्षेत्र के डीके-2 इलाके में ट्रैफिक एसीपी...

ISBT पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा और फायर सेफ्टी जांच में 1 बस ज़ब्त, 15 हज़ार जुर्माना

​भोपाल परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO)...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img