भोपाल
भोपाल देहात के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय ने ईंटखेड़ी थाने में जिले के सभी थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में आगामी गणेश उत्सव के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
एसपी पाण्डेय ने अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करने और लंबित मामलों, मर्ग व शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा फरार आरोपियों और वारंटियों की जल्द गिरफ्तारी, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निपटारा, ई-विवेचना और साइबर अपराधों में तेज कार्रवाई के भी सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रमोद सोनकर सहित सभी एसडीओपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।



