Saturday, September 12, 2026
24.1 C
Bhopal

शाहजहाँनाबाद पुलिस की कार्रवाई: प्राणघातक हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार जब्त

भोपाल

शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और धारदार छुरी बरामद की है।

​घटना 11 सितंबर 2026 की है, जब मदर इंडिया कॉलोनी निवासी अरशद उर्फ बब्बा (26) को आपसी विवाद में गंभीर चोटें आने पर हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राणघातक हमले और बलवे की धाराओं में मामला दर्ज किया था।

​वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश पाल सिंह चौहान की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अंकित करोले, विशाल कनाडे, मोहित भूमारे और तौफिक खान उर्फ शूटर को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से अवैध हथियार मिले। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और गिरफ्तार बदमाशों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Hot this week

जिला बदर आदेश तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार, टीटी नगर पुलिस की कार्रवाई

​भोपाल टीटी नगर थाना पुलिस ने जिला बदर आदेश का...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img