Sunday, September 13, 2026
25.1 C
Bhopal

नादरा बस स्टैंड और लालघाटी पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 बसें ज़ब्त और 2 का फिटनेस निरस्त

​परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) के अमले ने शनिवार शाम नादरा बस स्टैंड और लालघाटी क्षेत्र में यात्री बसों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। शाम 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक चले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा और बसों में फायर सेफ्टी की जांच करना था।

​जांच के दौरान कुल 17 यात्री बसों की सघन चेकिंग की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन मिलने पर कड़ी कार्रवाई की गई:

  • बस ज़ब्ती: बस क्रमांक MP 33P 3586 बिना बीमा के संचालित पाई गई और MP 20DA 2268 परमिट शर्तों का उल्लंघन करते हुए मिली, जिसे आरटीओ टीम ने ज़ब्त कर लिया।
  • फिटनेस निरस्त: बस क्रमांक MP 04ZJ 9007 और MP 05 P 0396 में आपातकालीन निकास (इमरजेंसी गेट) बंद पाए गए, जिसके चलते दोनों बसों का फिटनेस प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया।
  • अर्थदंड: परमिट शर्तों और मोटर यान अधिनियम के अन्य प्रावधानों का उल्लंघन करने पर 2 बसों पर जुर्माना लगाया गया, जिससे मौके पर 12,000 रुपये की राशि वसूल की गई।

​परिवहन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में यह चेकिंग अभियान इसी प्रकार लगातार जारी रहेगा।

Hot this week

शाहजहाँनाबाद पुलिस की कार्रवाई: प्राणघातक हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार जब्त

भोपाल शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते एक...

जिला बदर आदेश तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार, टीटी नगर पुलिस की कार्रवाई

​भोपाल टीटी नगर थाना पुलिस ने जिला बदर आदेश का...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img