Thursday, September 17, 2026
24.1 C
Bhopal

बाणगंगा में बदमाशों का आतंक: बीयर मंगवाकर पी, फिर मारपीट कर खाते से उड़ाए 55 हजार

इंदौर।

बाणगंगा थाना क्षेत्र में एमआर-10 ब्रिज के पास एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तीन बदमाशों ने एक युवक को डराकर पहले अपने लिए बीयर खरीदवाई और फिर उसके साथ मारपीट कर मोबाइल, पर्स व क्रेडिट कार्ड लूट लिया। इतना ही नहीं, बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर यूपीआई पिन और पासवर्ड पूछकर बैंक खाते व क्रेडिट कार्ड से 55,700 रुपए ट्रांसफर कर लिए।

​पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

​इस तरह दिया वारदात को अंजाम

​स्कीम नंबर 136 निवासी दुर्गेश (33) पुत्र राधाकिशन गौर 29 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे एमआर-10 ब्रिज स्थित वाइन शॉप पर गए थे। वहां तीन युवकों ने उन्हें धमकाकर अपने लिए बीयर मंगवाई। इसके बाद वे दुर्गेश को दुकान से बाहर ले गए और मारपीट कर मोबाइल, पर्स (जिसमें 2 हजार रुपए नकद और जरूरी दस्तावेज थे) तथा एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड छीन लिया।

​<h3>’चूचू’, ‘किट्टू’ और ‘कालू’ नाम से पुकार रहे थे आरोपी</h3>

लूटपाट के बाद आरोपियों ने दुर्गेश को जान से मारने की धमकी दी और जबरन मोबाइल का पासवर्ड व यूपीआई पिन पूछ लिया। बदमाशों ने क्रेडिट कार्ड से 51,500 रुपए और पीएनबी खाते से 4,200 रुपए अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक (MP09BN7129) से फरार हो गए। भागते समय वे एक-दूसरे को ‘चूचू’, ‘किट्टू’ और ‘कालू’ कहकर बुला रहे थे।

​शुरुआत में पुलिस द्वारा मामले में केवल आवेदन लिए जाने की बात सामने आई थी, लेकिन आरोपियों के हिरासत में आने के बाद अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

शादी टूटने के गुस्से में युवती के घर पर फेंका पेट्रोल बम, मंगेतर को दी धमकी

भोपाल राजधानी के टीटी नगर इलाके में सनसनीखेज मामला सामने...

अवधपुरी में BTech छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

​भोपाल: अवधपुरी इलाके के नक्षत्र कॉम्प्लेक्स में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी...

Topics

शादी टूटने के गुस्से में युवती के घर पर फेंका पेट्रोल बम, मंगेतर को दी धमकी

भोपाल राजधानी के टीटी नगर इलाके में सनसनीखेज मामला सामने...

अवधपुरी में BTech छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

​भोपाल: अवधपुरी इलाके के नक्षत्र कॉम्प्लेक्स में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी...

महाकाल दर्शन के दौरान बिछड़े पिता-पुत्र, मप्र पुलिस की मुस्तैदी से मिले

​उज्जैन: श्री महाकाल मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img