Wednesday, September 23, 2026
30.7 C
Bhopal

भोपाल में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई: होटल, रेस्टोरेंट और ब्लिंकिट-स्विगी पर छापे, कई नमूने लिए

भोपाल:

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने भोपाल में मिलावटखोरों और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है। मंगलवार को विभाग की टीम ने शहर के कई नामी होटल, रेस्टोरेंट और ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई में लापरवाही और एक्सपायरी सामान मिलने पर अधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाया है।

​रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल ‘शुभ इन’ की जांच के दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं ठीक मिलीं, लेकिन डस्टबिन, कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण-पत्र, पेयजल रिपोर्ट और पेस्ट कंट्रोल में कमियां पाई गईं। इस पर होटल मैनेजर दिलीप जायसवाल की मौजूदगी में टीम ने सैंडविच ब्रेड और बेसन के नमूने जांच के लिए जब्त किए।

​इसी तरह, एमपी नगर जोन-1 स्थित ‘मिलन रेस्टोरेंट’ के किचन और स्टोरेज एरिया का निरीक्षण किया गया। यहां साफ-सफाई और पेस्ट कंट्रोल में गंभीर खामियां मिलने पर प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है। गुणवत्ता जांच के लिए खड़ी मिर्च, लाल सोयाबीन तेल, पिसा धनिया पाउडर, समोसा और बटर पनीर के पांच नमूने लिए गए।

​ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर भी विभाग की कड़ी नजर रही। नेहरू नगर स्थित ‘ब्लिंकिट’ के वेयरहाउस में जांच के दौरान खाद्य पदार्थों के तीन पैकेट एक्सपायर्ड मिले। पनीर और गुलाब जामुन के पैकेटों पर लेबलिंग व ब्रांडिंग से जुड़ी अनियमितताएं मिलने पर तीन नमूने सील किए गए। इससे पहले सोमवार रात बाग सेवनिया स्थित ‘स्विगी इंस्टामार्ट’ पर भी छापा मारा गया था, जहां से घी, चना और कुकीज के तीन नमूने लिए गए। स्विगी के मामले में FSSAI लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन मिलने पर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

​विभाग की इस लगातार कार्रवाई से शहर के खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जांच का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

Hot this week

टीकमगढ़ में रिश्वतखोरी का मामला: नामांतरण के एवज में 30 हजार मांगने वाला बाबू निलंबित

​टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की बल्देवगढ़ तहसील कार्यालय...

जहांगीराबाद थाने पर वकीलों का हंगामा, साथी अधिवक्ता से मारपीट का आरोप

​भोपाल: राजधानी के जहांगीराबाद थाने में मंगलवार देर रात जमकर...

इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई: नाइजीरियाई महिला से 1.19 करोड़ की ड्रग्स बरामद

​इंदौर: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इंदौर में मादक पदार्थों...

Topics

टीकमगढ़ में रिश्वतखोरी का मामला: नामांतरण के एवज में 30 हजार मांगने वाला बाबू निलंबित

​टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की बल्देवगढ़ तहसील कार्यालय...

जहांगीराबाद थाने पर वकीलों का हंगामा, साथी अधिवक्ता से मारपीट का आरोप

​भोपाल: राजधानी के जहांगीराबाद थाने में मंगलवार देर रात जमकर...

इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई: नाइजीरियाई महिला से 1.19 करोड़ की ड्रग्स बरामद

​इंदौर: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इंदौर में मादक पदार्थों...

सनकी ने कुत्ते को कुल्हाड़ी से काटकर मारा, बीच-बचाव करने आईं महिलाएं बाल-बाल बचीं

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र की पीएचई कॉलोनी में सोमवार शाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img