Friday, November 13, 2026
28.1 C
Bhopal

वरिष्ठ आईएएस पी. नरहरि के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर रिटायर्ड इंजीनियर से डेढ़ लाख की ठगी

​ग्वालियर: जिले में साइबर ठगों ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पी. नरहरि के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर सिंचाई विभाग के 71 वर्षीय सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री से 1 लाख 56 हजार 500 रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​मुरार के कल्पना नगर निवासी 71 वर्षीय मैथिली शरण गुप्ता सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनके पास कुछ दिन पहले आईएएस पी. नरहरि के नाम से बनी फर्जी आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इसके बाद ठग ने सीआरपीएफ कमांडेंट दोस्त का सेकंड हैंड फर्नीचर सस्ते में बेचने का झांसा दिया। व्हाट्सएप पर फर्नीचर की तस्वीरें भेजकर सौदा 95 हजार रुपए में तय किया गया।

​पैसे ट्रांसफर होने के बाद ठग ने तकनीकी दिक्कत का बहाना बनाकर और रुपए ऐंठने शुरू कर दिए। पीड़ित से पहले 95 हजार और फिर 61 हजार 500 रुपए ट्रांसफर करा लिए गए। जब ठग ने तीसरी बार 88 हजार रुपए की मांग की, तब पीड़ित को शक हुआ। उन्होंने सीधे आईएएस पी. नरहरि से संपर्क किया, जिन्होंने ऐसी किसी भी बात से इनकार करते हुए फर्जी आईडी की जानकारी दी। सच्चाई सामने आते ही ठग ने व्हाट्सएप चैट और फोटो डिलीट कर दिए।

​पीड़ित की शिकायत और वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मुरार थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पैसों के लेन-देन वाले बैंक खातों और इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Hot this week

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिरे

इंदौर। निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल की चौथी मंजिल से...

गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 35 हजार रुपए

भोपाल। ऑनलाइन ऑर्डर लौटाने के बाद रिफंड पाने के...

Topics

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

मॉल के पीछे संदिग्ध कार से 80 लाख की नकदी जब्त, देवास के दो किसान हिरासत में

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img