Sunday, October 4, 2026
32.2 C
Bhopal

भोपाल में पूर्व IAS अधिकारी की हत्या: फरार केयरटेकर पर 50 हजार का इनाम, पांच राज्यों में पुलिस की तलाश तेज

​भोपाल:

भोपाल के सुरजनगर में हुए पूर्व IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की सनसनीखेज हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी और केयरटेकर वरुण कुमार पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मध्य प्रदेश पुलिस की एक दर्जन से अधिक टीमें पांच राज्यों में लगातार दबिश दे रही हैं।

​पुलिस के मुताबिक, आरोपी वरुण की तलाश मध्य प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में की जा रही है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां लगातार छापेमारी कर रही है। पटियाला और अन्य स्थानों पर उसके परिजनों से भी पूछताछ की जा चुकी है।

​दिल्ली की ओर भागा आरोपी, तकनीकी टीम जुटी

जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वरुण भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचा था और वहां से ट्रेन पकड़कर दिल्ली की तरफ रवाना हुआ। पुलिस की तकनीकी टीमें उसके मोबाइल और डिजिटल फुटप्रिंट्स की मदद से उसकी लोकेशन ट्रैक करने में जुटी हैं। साथ ही, रास्ते के तमाम सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

​क्या था मामला?

बुधवार सुबह सुरजनगर स्थित आवास पर पूर्व IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव कमरे में मिला था और घर की अलमारी के लॉक टूटे हुए थे। आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए किचन में एलपीजी सिलेंडर का पाइप निकालकर पूरे घर में गैस फैला दी थी, जिससे आग लगाकर वारदात को छिपाया जा सके। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Hot this week

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

Topics

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img