Friday, November 27, 2026
23.1 C
Bhopal

विदिशा जिला अस्पताल में हंगामा: नशे में धुत सुपरवाइजर ने गार्ड और पुलिसकर्मियों से की मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

​विदिशा:

शहर के जिला अस्पताल में सुरक्षा में तैनात गार्ड के साथ मारपीट और अभद्रता का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि सुरक्षा कंपनी के सुपरवाइजर नीलेश मालवीय ने नशे की हालत में ड्यूटी पर तैनात गार्ड गंगाराम अहिरवार के साथ मारपीट की। यह पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

​बीच-बचाव करने पर की गई मारपीट

​पीड़ित गार्ड गंगाराम अहिरवार (जो कि हृदय रोगी हैं) ने बताया कि सुपरवाइजर नीलेश मालवीय रात करीब 10:30 बजे नशे की हालत में अस्पताल पहुंचा और मरीजों के साथ धक्का-मुक्की करने लगा। जब गंगाराम ने बीच-बचाव किया, तो आरोपी ने उनका गला पकड़कर उनके साथ मारपीट की।

​गंगाराम की पत्नी के अनुसार, मारपीट के दौरान सुपरवाइजर की पत्नी सोनम और राधा नाम की एक अन्य महिला ने उनके पति के हाथ पकड़ रखे थे। घटना के बाद तबीयत बिगड़ने पर गंगाराम को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

​पुलिस चौकी में फेंकी कुर्सियां

​हद तो तब हो गई जब आरोपी सुपरवाइजर यहीं नहीं रुका। उसने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता की और अस्पताल परिसर स्थित पुलिस चौकी में जाकर कुर्सियां तक फेंक दीं।

​इस मामले में पीड़ित गंगाराम ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है। थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की गंभीरता से जांच कर रही है और सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...

ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर-क्लीनर को कटर से काटकर निकाला, एक गंभीर

रतलाम। जिले के नामली हाईवे पर गुरुवार को हुए...

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

Topics

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

200 रुपए का बोनस देकर जीता भरोसा, फिर कारोबारी से ठगे 5.23 लाख

ग्वालियर। ऑनलाइन ट्रेडिंग और घर बैठे कमाई का लालच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img