पन्ना:
भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर खड़ी उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी पर सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने पत्थरों से हमला कर दिया। इस तोड़फोड़ में वाहन के आगे और पीछे के शीशे पूरी तरह चकनाचूर हो गए। साथ ही, गाड़ी पर लगी आधिकारिक नेम प्लेट और भाजपा के चुनाव चिह्न (कमल का फूल) को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।
मंगलवार सुबह घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हलचल मच गई। कोतवाली थाना प्रभारी रोहित मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में राजनीतिक रंजिश समेत अन्य पहलुओं पर भी पड़ताल की जा रही है।




