Friday, November 27, 2026
20.1 C
Bhopal

इंदौर के लसूड़िया इलाके में कैफे में विवाद के बाद पार्किंग में चले लात-घूंसे, पुलिस जांच में जुटी

​इंदौर:

शहर के लसूड़िया इलाके स्थित अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग के एक कैफे में सोमवार देर रात मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कैफे स्टाफ से कहासुनी के बाद दो गुटों के युवक आमने-सामने आ गए और बिल्डिंग की पार्किंग में एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए।

​मौके पर मौजूद गार्ड ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन युवक नहीं माने। इसके बाद गार्ड द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों गुटों के युवक वहां से फरार हो गए।

​कैफे में हुई थी कहासुनी:

जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात तीन-चार युवक कैफे में पहुंचे थे, जहां किसी बात को लेकर उनकी स्टाफ से कहासुनी हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन थोड़ी ही देर में दूसरे गुट के युवक भी वहां पहुंच गए और विवाद बढ़ने पर उन्हें कैफे से बाहर कर दिया गया।

​पार्किंग में हुई मारपीट और पहचान की कोशिश:

कैफे से बाहर आने के बाद दोनों गुटों के बीच पार्किंग में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। शुरुआती जांच में अर्जुन, अंकित और कशिक नाम के युवकों की पहचान सामने आई है। लसूड़िया पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य जानकारियों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Hot this week

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

दतिया। जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ...

डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है सेवा विस्तार, विदाई परेड की तैयारियां अचानक रोकी गईं

भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना...

अस्थि विसर्जन के दौरान विवाद: परिवार ने पुलिस और ग्रामीणों पर लगाए मारपीट व युवक के अपहरण के आरोप

भोपाल (बैरसिया)। बैरसिया तहसील के ग्राम कड़ैयाशाह में पारधी...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img