भोपाल:
त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता भारी बिजली संकट से जूझ रही है। भोपाल लोकसभा और बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में लोड शेडिंग के नाम पर घंटों अघोषित बिजली कटौती हो रही है, जिससे आम लोग खासे परेशान हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी और त्योहारों के बीच बिजली न मिलने से उनका दैनिक जीवन और कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इसके बावजूद बैरसिया विधायक विष्णु खत्री और भोपाल सांसद आलोक शर्मा की तरफ से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जनता सवाल उठा रही है कि आखिर जनप्रतिनिधि इस गंभीर मुद्दे पर चुप क्यों हैं और कब तक उन्हें इस अघोषित बिजली कटौती से राहत मिलेगी।



