Thursday, October 22, 2026
30.8 C
Bhopal

संविदा बिजली कर्मचारियों का गोविंदपुरा में आज प्रदर्शन, नियमितीकरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग

भोपाल: बिजली कंपनियों के संविदा अधिकारी और कर्मचारी नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू न होने के विरोध में आज भोपाल के गोविंदपुरा में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। यूनाइटेड फोरम के आह्वान पर प्रदेशभर से कर्मचारी भोपाल पहुंचे हैं।

कर्मचारियों का आरोप है कि ऊर्जा विभाग ने संविदा नियमितीकरण योजना-2026 का परिपत्र 24 जुलाई को जारी किया था और इसके तहत 31 अक्टूबर तक प्रक्रिया पूरी करने की समय-सीमा तय की गई है। इसके बावजूद अब तक विभागीय परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

इस योजना से प्रदेश के करीब 5 हजार संविदा कर्मचारियों को लाभ मिलना है। नोडल एजेंसी (पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी) द्वारा अब तक विज्ञप्ति जारी न किए जाने से कर्मचारियों में भारी असंतोष है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि तय समय-सीमा के भीतर विभागीय परीक्षा कराकर नियमितीकरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए।

Hot this week

शादी का झांसा देकर होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर: सिरौल थाना क्षेत्र के कलारी चौराहा स्थित एक होटल...

भोपाल: जहांगीराबाद थाना परिसर में खड़े कंडम वाहनों में लगी आग, 4-5 गाड़ियां जलकर खाक

भोपाल: गुरुवार दोपहर भोपाल के जहांगीराबाद थाना परिसर में...

रैपिडो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एमपी नगर के शिवाजी नगर की घटना

भोपाल: एमपी नगर थाना इलाके के शिवाजी नगर स्थित...

Topics

शादी का झांसा देकर होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर: सिरौल थाना क्षेत्र के कलारी चौराहा स्थित एक होटल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img