Thursday, October 29, 2026
20.9 C
Bhopal

भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसा: ढाबे से लौट रहे केमिकल फैक्ट्री मैनेजर को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

भोपाल: राजधानी के परवलिया सड़क थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक अजय राठौर एयरपोर्ट रोड स्थित शांति नगर के रहने वाले थे और एक केमिकल फैक्ट्री में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है, क्योंकि अजय अपने पीछे तीन मासूम बच्चियां छोड़ गए हैं।

ढाबे से लौटते समय हुआ हादसा: पुलिस के मुताबिक, अजय बुधवार देर रात अपने दोस्त के साथ घर के पास ही एक ढाबे पर खाना खाने गए दोनों पैदल ही निकले थे। खाना खाने के बाद जब वे पैदल वापस घर लौट रहे थे, तभी शांति नगर ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने अजय को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान तोड़ा दम: हादसे के बाद घायल अजय को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। परवलिया सड़क थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 1600 लीटर अवैध शराब और लहान जब्त, दो गिरफ्तार

भोपाल: राजधानी भोपाल में आबकारी विभाग ने अवैध शराब...

मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रमेश...

जबलपुर: चरगवां पुलिस की कार्रवाई, बिना नंबर की वेन्यू कार से अवैध शराब जब्त

जबलपुर: चरगवां थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ...

Topics

मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रमेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img