Thursday, November 5, 2026
28.2 C
Bhopal

देवास में फिर मिला मिलावटी मावा: ‘न्यू सदेसी स्वीट्स’ से 550 किलो संदेहास्पद मिठाइयां जब्त, लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

देवास | दीपावली से ठीक पहले खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नयापुरा स्थित ‘न्यू सदेसी स्वीट्स’ से करीब 550 किलो मिलावटी और संदेहास्पद मिठाइयां जब्त की हैं। जांच में सामने आया कि ये मिठाइयां मध्य प्रदेश में पूरी तरह प्रतिबंधित ‘एनालॉग मावे’ से बनाई जा रही थीं। मौके पर रैपिड स्ट्रिप टेस्ट में सैंपल फेल होने पर अधिकारियों ने तुरंत स्टॉक सील कर दिया।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

खाद्य अधिकारियों के मुताबिक, इसी दुकान पर रक्षाबंधन के दौरान भी छापेमारी हुई थी, तब भी भारी मात्रा में मावा जब्त किया गया था। दुकान पर पहले से मामला दर्ज होने के बावजूद दोबारा यही लापरवाही मिलने पर अब खाद्य विभाग ने लाइसेंस रद्द करने के लिए आवेदन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

तराजू भी सील, कोर्ट में चलेगा केस

कार्रवाई के दौरान नापतोल विभाग की टीम ने भी दुकान के इलेक्ट्रॉनिक तराजू की जांच की, जिसमें गड़बड़ी मिलने पर उसे सील कर दिया गया। खाद्य विभाग अब ‘खाद्य सुरक्षा अधिनियम’ के तहत अपर कलेक्टर कोर्ट में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाएगा।

त्योहार के मुहाने पर इस तरह के आदतन मिलावटखोरों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है। अब नजर इस बात पर है कि क्या प्रशासन दुकान का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचा पाता है या मामला सिर्फ जब्ती तक सीमित रहता है।

Hot this week

देवास: चंद्रतारा कॉलोनी के मकान में छापा, 8 लाख के अवैध पटाखे जब्त

देवास: नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने बुधवार रात चंद्रतारा...

भोपाल में बस से एक किलो चरस जब्त, केरल का युवक गिरफ्तार

भोपाल: गोविंदपुरा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की...

Topics

देवास: चंद्रतारा कॉलोनी के मकान में छापा, 8 लाख के अवैध पटाखे जब्त

देवास: नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने बुधवार रात चंद्रतारा...

भोपाल में बस से एक किलो चरस जब्त, केरल का युवक गिरफ्तार

भोपाल: गोविंदपुरा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की...

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img