Wednesday, November 11, 2026
20.1 C
Bhopal

भोपाल स्टेशन पर GT एक्सप्रेस से विदेशी महिला गिरफ्तार, 500 ग्राम कोकीन बरामद

भोपाल। राजधानी के भोपाल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियों ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जीआरपी, आरपीएफ और डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की संयुक्त टीम ने गुरुवार रात जीटी एक्सप्रेस से एक विदेशी महिला को 500 ग्राम कोकीन के साथ रंगे हाथों दबोच लिया।

डीआरआई से मिले सटीक इनपुट के आधार पर टीम ने रात करीब 7:45 बजे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर पहुंची जीटी एक्सप्रेस के सेकंड एसी कोच में घेराबंदी कर तलाशी ली। इस दौरान चेन्नई से दिल्ली का सफर कर रही विदेशी महिला के पास से आधा किलो कोकीन बरामद हुई।

कार्रवाई के बाद सुरक्षा बलों ने महिला को हिरासत में लेकर आगामी जांच के लिए डीआरआई की सुपुर्दगी में दे दिया है। डीआरआई ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि मादक पदार्थ की यह खेप कहां से लाई गई थी और दिल्ली में इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी। साथ ही इस अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य मददगारों की भी तलाश की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

Topics

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर महिला क्लर्क से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर...

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img