भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में खुद को एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले अमित तिवारी के खिलाफ अरेरा हिल्स पुलिस ने सोमवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
मामले का खुलासा आरटीआई (सूचना के अधिकार) के तहत मिली जानकारी से हुआ। आरटीआई कार्यकर्ता सुरेश विश्वकर्मा ने वल्लभ भवन से इस संबंध में दस्तावेज निकाले थे, जिससे आरोपी के फर्जी दावे की पुष्टि हुई। इसके बाद विश्वकर्मा ने एसीपी एमपी नगर कार्यालय में इसकी शिकायत की। एसीपी की जांच में आरोप सही पाए जाने पर अरेरा हिल्स पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



